उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर : विवाहिता पर फेंका तेजाब , झुलसे हाथ; आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ि‍त 

उत्तराखंड से बड़ी खबर विवाहिता पर फेंका तेजाब , झुलसे हाथ; दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ि‍त 

 आपको बता दे हरिद्वार जिले से ख़बर है कि

mostbet

ससुराल में विवाहिता पर तेजाब फेंकने की घटना हुई है  ओर इस पूरे मामले में ग्राम टांडा बनेड़ा निवासी मोहम्मद अलीम ने मंगलौर पुलिस को तहरीर दी।

उनहोने बताया कि उसकी बहन अमरीन का विवाह 30 मार्च को उत्तर प्रदेश के थाना देवबंद के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़ी निवासी शाहिद के साथ हुआ था।

पर दहेज के लिए ससुराल वाले लगातार उसकी बहन को प्रताडि़त कर रहे थे।   

कुछ समय पहले आरोपितों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। बाद में कुछ रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया।  फिर उसकी बहन वापस ससुराल पहुंच गई। बीते तीन अक्टूबर को बहन के ससुराल से किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी बहन को बंधक बनाया गया है। जिस पर वह कुछ रिश्तेदारों के साथ गांव में पहुंचा और बहन को आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया।

ओर इस दौरान उसकी बहन का हाथ जला हुआ था। शरीर पर कई जगह से खून निकल रहा था। विवाहिता ने बताया कि पति को उकसाया गया कि वह तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ दे, इस दौरान तेजाब उसके हाथ पर गिर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण  कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शाहिद, ससुर साजिद सास साहिल, देवर मुफीद और मुजीबुररहमान तथा नंद नाहिदा निवासी गन ग्राम गढ़ी थाना देवबंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here