बड़ी ख़बर :तपोवन से मलेथा तक ये मार्ग पूरी तरह बंद किया गया है

राष्ट्रीय राजमार्ग 58 में आवागमन तपोवन से मलेथा तक प्रतिबंधित DM टिहरी ने आदेश किए जारी

देश में हो रही लगातार बारिश से कई जिलों में लगातार भूस्खलन और सड़कें टूटने जैसी घटनाएं हो रही हैं ऐसे में टिहरी जिला अधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 58 में आवागमन तपोवन से मलेथा तक प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार

mostbet

विगत दिनों से हो रही अत्यधिक बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे हिल साइड तथा खड्ड साईड में कई जगहों पर मार्ग में मलवा / बोल्डर आने तथा पुस्ते टूटने के फलस्वरूप इस मार्ग पर जनसामान्य के लिए यातायात असुरक्षित हो गया है। ऐसी स्थिति में सामान्य जनमानस की सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 को तपोवन से मलेथा तक पूर्ण रूप से आवागमन हेतु प्रतिबन्धित किया जाना प्रतीत होता है।

अतः दिनांक-27.08.2021 से सामान्य स्थित होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 को तपोवन से मलेथा तक पूर्ण रूप से समस्त वाहनों के लिए यातायात हेतु तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित किया जाता है।

 

 

उत्तराखंड के मैदान से लेकर पहाड़ तक 24 घंटों में भारी बारिश के आसार
राजधानी देहरादून के सहित नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज बौछारों के साथ ही भारी बारिश की संभावना ओर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया
कहीं जिलों में तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
शहर के नदी किनारे के सभी इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेेश के 659 मार्ग बंद

प्रदेश में बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 659 मार्ग बंद हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में दो, देहरादून में दो, चमोली में 7, पौड़ी में 18, टिहरी में 10, बागेश्वर में 3, नैनीताल में 3, चंपावत में 3 एवं पिथौरागढ़ में 17 मार्ग बंद हैं।

बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद
देर रात हुई बारिश के बाद बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद है। यमुनोत्री हाईवे नैनबाग में मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं, शुक्रवार तड़के फकोट के समीप ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का एक पूरा हिस्सा भारी बारिश से पूरी तरह टूट गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। बारिश इतनी तेज है कि वंहा मशीन भेजना भी चुनौती बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि हाईवे फकोट के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी और तपोवन के बीच कई स्थानों पर मलबा आने से बंद है। विकासनगर-बड़कोट हाईवे यमुना पुल के पास अवरुद्ध हो गया है।
खाई में गिरे दो दोपहिया सवार, एसडीआरएफ ने रेस्कयू किया
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गुरुवार देर रात दो दोपहिया वाहन सवार लोग गहरी खाई में गिर गए। आनन फानन मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बड़ी ख़बर :तपोवन से मलेथा तक ये मार्ग पूरी तरह बंद किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here