आज की सबसे बड़ी खबर : मुख्यमंत्री धामी की आज प्रधानमंत्री मोदी से लगभग एक घंटा हुई इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा.. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी की आज फिर हौसला अफजाई भी की.. पढ़े क्या कुछ रहा ख़ास..

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री मोदी से संसद भवन में लगभग एक घंटा मुलाकात की इस मुलाकात में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जहां उत्तराखंड आने का न्योता दिया वहीं उत्तराखंड की तमाम लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया इसके अलावा सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से काली नदी पर बनने वाला डैम,हिम प्रहरी योजना,
सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना क़ो लेकर भी चर्चा की

mostbet

इसके अलावा मानस खंड कॉरिडोर क़ो लेकर धामी सरकार तेजी से जोर शोर से जुटी हैं ऐसे में संभावना ये हैं की पीएम मोदी क़ो इस कोरिडोर की शुरुआत कराई जाएगी जिसके तहत प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया गया है

वही सीमावर्ती और डार्क विलेज को लेकर के भारत नेट योजना समेत कई मुद्दों पर पीएम से सीएम धामी ने चर्चा की हैं

आपको बता दे देश के प्रधान सेवक और प्रदेश के मुख्य सेवक की  संसद भवन में हुई मुलाकात।
करीब 1 घंटा प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से की प्रदेश की लंबित और गतिमान योजनाओं पर चर्चा।
मायावती आश्रम आने का भी दिया निमंत्रण।
 प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री की हौसला अफजाई भी की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here