बिग ब्रेकिंगः अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और हरि गिरी की कार दुर्घटनाग्रस्त, सीएम योगी से आ रहे थे मिलकर

हरिद्वार: एक सड़क हादसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी बाल-बाल बच गए. हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ. नरेंद्र गिरी के साथ अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी भी कार में सवार थे, तभी ये हादसा हुआ. गनीमत रही कि दोनों हादसे में बाल-बाल बच गए.

बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि व महामंत्री महंत हरि गिरि गुरुवार की सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पता चला है कि उनके वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में महंत हरि गिरि को हल्की चोट लगी है। साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

pinup pin up pin up pinup

हादसे में इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. ये हादसा स्कूटर को बचाने के चक्कर में हुआ. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और महामंत्री हरि गिरी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके लौट रहे थे.

इलाके की पुलिस के साथ ही कई शिष्य भी खबर मिलते ही पहुंच गए। मरहम पट्टी कराने के बाद उन्हें दूसरे वाहन से आगे भेजा गया है। खबर प्रयागराज में पहुंची तो उनके शिष्य समेत बाकी लोग चिंतित हो गए। हालांकि उन्हें बताया गया कि हादसा गंभीर नहीं था और दोनों महंत सुरक्षित हैं।

नरेंद्र गिरि पिछले दिनों कई मामलों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का समर्थन किया था जिसमें कहा गया कि हर भारतीय का डीएनए एक है और महंत ने घर वापसी मुहिम में तेजी लाने की भी बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here