अंकिता हत्याकांड अपडेट : तीनो आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाया गया जहा पर तीनों आरोपियों से घटना स्थल पर ले जाकर घटना कर्म की पूरी जानकारी ली गई है और एसआइटी को घटना स्थल से काफी साक्ष्य मिले है

अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर पुलिस रिमांड पर लिए गए तीनों हत्यारोपियों को आज एसआईटी ने पौड़ी जिला कारागार में दाखिल कर दिया

mostbet

 इससे पूर्व एसआईटी ने इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी ने आरोपियों से अहम सबूत जुटाए

 

23 सितंबर को रेगुलर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों पुलकित, अंकित और सौरभ को न्यायियक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया था। अंकिता हत्याकांड की जांच को लेकर सरकार ने डीआईजी पी. रेणुका देवी की अध्यक्षता में एसआईटी टीम का गठन किया गया था  

 वही आज  डीआईजी पी. रेणुका देवी ने बताया कि तीनो अभियुक्तों को हमने तीन दिन की रिमांड पर लिया था तीनो आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ की गई हैजिससे हमें काफी सबूत मिले हैं 

उन्होंने बताया कि तीनो आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाया गया जहाँ पर तीनों आरोपियों से घटना स्थल पर ले जाकर घटना कर्म की पूरी जानकारी ली गई है
और एसआइटी को घटना स्थल से काफी साक्ष्य मिले है
वही डीआईजी एसआईटी पी रेणुका देवी ने बताया कि एसआइटी टीम द्वारा घटना क्रम से जुड़े सभी राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित सभी से पूछताछ की जा रही है

साथ हीवनन्तरा रिजॉर्ट और पुलकित आर्य की कैंडी फक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है 

वहीं जांच अधिकारी पी रेणुका देवी ने कहा है कि सीसीटीवी के माध्यम से एसआइटी को काफी सबूत मिले हैं
 वनन्तरा रिजॉर्ट में वीआईपी गेस्ट को लेकर डीआईजी ने बताया कि गेस्ट की जांच की जा रही है। जल्द ही इसकी जानकारी जुटाई जाएगी, वहीं डीआइजी पी रेणुका देवी ने बताया है कि एसआइटी की टीम के पास अंकिता हत्या कांड के पर्याप्त मात्रा में सबूत मौजूद हैं

 डीआईजी पी रेणुका से मोबाइल के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया कि घटनास्थल से कोई भी मोबाइल बरामद नहीं हुआ है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here