
दुःखद ख़बर जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला, घर पर कोहराम गावं मैं आक्रोश
जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ का हमला-मौत
सल्ट के झड़गांव में पास के जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया है। महिला के शव के अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है।
डीएफओ महातिन यादव ने बताया कि झड़गांव निवासी परी देवी शुक्रवार दोपहर पास के जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी।
इस पर ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह परी देवी के पैर और सिर का हिस्सा जंगल से बरामद हुआ है। डीएफओ के मुताबिक यह जंगल कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला को बाघ या गुलदार ने मौत के घाट उतारा है। बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गश्त में जुट गई है।





