बड़ी ख़बर भाजपा प्रदेश प्रभारी का ऐलान : 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद धामी के ही सर सजेगा ताज , धामी ही मुख्यमंत्री रहेंगे

धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी भाजपा/ जीतने के बाद धामी ही मुख्यमंत्री बनेंगे

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम 2 दिन के कुमाऊँ दौरे पर आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मजबूती से काम करने का आहवान किया, मीडिया से बात करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा की भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 में भी पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे।

mostbet

बाइट- दुष्यन्त गौतम, प्रदेश प्रभारी भाजपा

वहीं दुष्यंत गौतम ने कहा की पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है, प्रदेश अध्यक्ष मजबूती से काम कर रहे हैं पार्टी एक परिवार की तरह से काम कर रही है और सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं, क्योंकि 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है और सभी लोग एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्होंने कहा कि जल्दी पार्टी के बड़े पदाधिकारी उत्तराखंड का दौरा करेंगे जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और पन्ना प्रमुखों की बैठक होगी और चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here