बड़ी कार्रवाई: एसटीएफ ने आर्मी के फर्जी कार्ड बनाने का किया भांडाफोड़, आर्मी इंटेलिजेंस भी जुटी पूछताछ में!


stf

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने देर रात तक छापेमारी की कार्यवाही कर आर्मी के फ़र्ज़ी कार्ड मामले का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ को मिली गोपनीय सूचना पर ये कार्यवाही हुई। एक्स आर्मी पर्सनल के फ़र्ज़ी कार्ड बना कर सौ से ज्यादा लोग विदेश भेजने का मामला बताया जा रहा है। खासकर अफगानिस्तान आदि जगहों पर नौकरी के लिए भेजे जा चुके हैं। छापे में स्पेशल टास्क फोर्स ने सैकड़ो फ़र्ज़ी आई कार्ड्स और सैन्य अधिकारियों की फ़र्ज़ी मोहरे भी बरामद की हैं। वहीं मामले में आर्मी इंटेलिजेंस भी पूछताछ में जुटी है। इसमें बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। पता लगाया जा रहा है कि कार्ड कौन बनाता था और इन कार्डों का इस्तेमाल कहां कहां किया जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here