
देहरादून
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने बडे नेताओं के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी 28 मार्च को रुद्रपुर दौरे पर पहुंचेंगे। इस दिन पीएम वहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले, प्रदेश बीजेपी नेतृत्व ने 24 और 26 मार्च को राज्य की पांचों लोकसभा सीटों के तहत सात सात सभाएं आयोजित करने का निर्णय भी लिया है। प्रधानमंत्री मोदी की 28 मार्च की रुद्रपुर रैली के लिए भाजपा ने तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिहाज से प्रधानमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने 24 और 26 मार्च को देशभर में पांच सौ रैलियां आयेाजित करने का निर्णय लिया है।
उत्तराखंड के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इन सात सभाओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी संबोधित करेंगे।
इसी कड़ी में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 24 मार्च को टनकपुर, गौचर व ज्वालापुर और 26 मार्च को सल्ट, पुरोला व सहसपुर में सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले 23 मार्च को ओखलकाडा, भीमताल व बेतालघाट में भी चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे।
प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू 24 मार्च को गौचर में मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे, जबकि 26 मार्च को वह धर्मपुर में सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलौत का 26 मार्च को करनपुर और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का 24 मार्च को सितारगंज में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
ओर इसके आगे के कार्यक्रम भी लगभग भाजपा बना कर तैयार कर चुकी है जो ये बताता है को भाजपा का हर लिहाज से मैंनेजमेंट अधिक मजबूत है। बहराल देखना ये होगा कि जब पीएम मोदी उत्तराखंड मै होंगे तो रैलियों मे अबकी बार जनता को क्या कहते नज़र आएंगे। अपने द्धारा किये गए कार्यों का गुणगान तो होना तय है और राज्य सरकार के कामो का भी इसके अलावा उत्तराखंड की जनता से अब कोन सा बड़ा वादा करके जायेगे । इस पर नज़र रहेगी।
वही अब भाजपा के ताकतवर नेता भगतसिंह कोस्यारी अव चुनाव लड़ने को बाय बाय कह चुके है ।
इसलिए वे सिर्फ अब भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।




