उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी, डिग्री काॅलेजों में भरे जाएंगे 1800 पद
मौका हाथ से जाने न पाये, 28 फरवरी तक पूरी हो जायेगी नियुक्तियों की प्रक्रिया
ऋषिकेश। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिये सुनहरा मौका है। इस लिये इस मौको को हाथ से जाने मत दीजियेगा। उच्च शिक्षा में समग्र दृष्टिकोण विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि इस साल के अंत तक प्रदेश भर के महाविद्यालयों में लगभग 1800 विभिन्न पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक सारी नियुक्तियों की प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों के खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पुस्तकालयों और लैब के भी पूरी व्यवस्था की जाएगी।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत नेे कहा कि इस साल लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक प्रोफेसरों के 877 पद के साथ ही पुस्तकालय अध्यक्ष, परिचालकों के पद भी भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मनाएगी।