देहरादून : जंगल के बीच पेड़ से टकराई कार, उड़े परखच्चे 2 की दर्दनाक मौत 4 घायल परिवार में कोहराम

 दुःखद ख़बर देहरादून से 

जौलीग्रांट सड़क मार्ग पर जंगल के बीच पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत; चार घायल
देहरादून से भानियावाला की ओर आ रही एक बिलोना कार थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग के पास जंगल के बीच अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए।

mostbet

थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग पर जंगल के बीच पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। सूचना मिलते ही डोईवाला से एंबुलेंस 108 और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर टेक बहादुर रोड देहरादून निवासी एक ही परिवार के सदस्य रायपुर थानो जौलीग्रांट होकर भानियावाला आ रहे थे। दुर्घटना में विनोद भट्ट और मदन भट्ट की मौत हो गई है, जबकि नरोत्तम भट्ट, रमेश भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट और एक अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है।

थानों मार्ग पर बलेनो कार पेड़ से टकराई।
मौके पर दो की मौत चार घायल

 

आज दिनांक *25,7, 2021* को कोतवाली डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई है सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बलेनो कार UK07DJ 7198 थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई है 108 को मौके पर बुलाया गया गाड़ी में चालक सहित 5 लोग बैठे थे जिनमें से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी तथा 4 लोग घायल थे जिन्हें 108 के माध्यम से हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट भिजवाया गया

*घायलों और मृतकों का विवरण निम्न है*
*मृतक*
1 विनोद भट्ट पुत्र बच्ची राम भट्ट निवासी 256 चुक्खु मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 53 वर्ष
2 मदन मोहन भट्ट पुत्र गयानंद भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 देहरादून उम्र 80 वर्ष
*घायल व्यक्ति*
1 नरोत्तम भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी मकान नंबर 29 विवेकानंद ग्राम फेस टू जोगीवाला उम्र 58 वर्ष
2 भगवती प्रसाद भट्ट पुत्र स्वर्गीय मनीराम भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 थाना डालनवाला और 47 वर्ष
3 कीर्ति राम भट्ट पुत्र दामोदर भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड थाना डालनवाला उम्र 77 वर्ष
4 रमेश चंद्र भट्ट पुत्र मक्खन लाल भट्ट निवासी सारथी बिहार देहरादून उम्र 67 वर्ष
मृतकों के पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है तथा घायलों का उपचार चल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here