बाबा के धाम में सिर्फ शिव को ही रहने दो!!

बोलता उत्तराखण्ड के लिए  रंजना नेगी कि रिपोर्ट               पूर्व  मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने 7 दिन के कुमाऊँ गढ़वाल दौरे से लोटकर देहारादून पहुचे ओर दूंन की मीडिया को निमंत्रण दिया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई बस फिर क्या था पत्रकारो को मालूम था कि हर दा भगवान केदारनाथ की पैदल यात्रा करके आये हैं साथ में इस बार वो दूरबीन ओर लेस भी साथ ले जा रखे थे लिहाज़ा खबरों का मसाला मिलना तय था और हुवा भी वही हर दा ने केंद्र और राज्य सरकार पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ प्रहार कर डाला  
केदार नाथ धाम की पैदल यात्रा करके देहरादून पंहुचे हरीश रावत ने सरकारी मशीनरी ने कितना काम किया केदार धाम में हरीश रावत ने  उन कामो की पोल खोल डाली सबसे पहले उन्होंने
मन्दिर प्रांगण के चौड़ीकरण पर सवाल उठाये उनका तर्क था कि जरूरत से ज्यादा विस्तार किया गया हैं जिससे केदारनाथ बाबा का मंदिर छोटा सा दिखने लगा है बाबा के भव्य मंदिर का आकार इस प्रांगण के आगे छुप रहा हैं जो सही नही हैं इसके बाद हरीश रावत ने कहा कि
आपदा के बाद अब तक मौजूद सरकार ने नही कोई ठोस काम ही नही किया हर दा राज्य और केन्द्र सरकर पर बरस रहे थे तो वही
केदारनाथ विधायक मनोज रावत ओर सांसद प्रदीप टम्टा भी हर दा की एक एक बात पर हा में हा कहकर मीडिया को सच बता रहे थे जो उन्होंने भी देखा क्योकि वो भी हर दा के साथ मौजूद रहे पैदल यात्रा के दौरान
हरीश रावत ने दूरबीन के जरिये लिया केदार पूरी का जायजा की आखिर
सवा साल में कितना बदल पाया केदार इसी पर हरीश रावत की प्रेस थी हर दा ने कहा कि
कोई विकास का काम सवा साल में नही कर पाई राज्य सरकार  
उन्होंने कहा कि
रामबाड़ा से केदार की बीच लगतार जारी है भूस्खलन पर राज्य सरकार को इससे कोई मतलब ही नही उन्होंने कहा कि इस सरकार ने विकास किया नही हा प्रचार अपना खूब कर दिया कि हमने ये किया हमने वो किया जबकि सच ये हैं कि
यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई भी कार्य सरकार ने पैदल मॉर्ग पर नही कर रखा है। इसके साथ ही राज्य सरकार
हर मोर्चे फ़ेल रही रावत ने कहा कि उनकी सरकार के समय जो काम केदारनाथ मै  हुए बस वही हैं काम
वर्तमान में कोई भी नया कार्य नही हुआ यहा तक कि उनके सरकार के समय पर बनी
सडको के गड्ढे तक भी मौजूदा सरकार नही भर पाई हरीश रावत बोले कि
Bjp ने अपने दूसरे राज्यो के नेताओ के नाम पट्टिका लगाई जिस पर हरीश रावत ने बीजेपी को खरी खरी सुनाई हर दा ने कहा कि
भगवान शिव के दरबार में केवल शिव को ही रहने दो। उन्होंने कहा कि केदार मैं नही होना चाहिए कोई खाका पेश क्योकि इस डबल इज़न ने लोगों की भावनाओ को ठेस पहुचा रही है   जो गलत हैं और राज्य की सरकार में इतना घमंड आ गया  मंदिर समिति को कोई तवज्जो तक ही नही दी ओर इस सरकार ने
केदार पुनर्निर्माण मैं अविवेकपूर्ण फैसले लिए हैं और
इस अनीतिगत निर्माण की होनी चाहिए उच्च स्तरीय जांच अपनी पूरी पत्रकार वार्ता में हरीश रावत राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोलते नज़र आये
कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केदारनाथ धाम से वापस लौटकर पुनर्निर्माण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। 

भाजपा ने अपने कार्यकाल में नहीं किया कोई बदलाव
हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह दूसरों के कामों को अपना बताने में सदैव तैयार रहते हैं। हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार का कहना था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में केदारनाथ में काफी बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि वह दूरबीन लेकर कार्यों का जायजा लेने गए थे लेकिन उन्हें वहां पर कोई बदलाव दिखाई नहीं दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले केंद्र सरकार से निरंतर मांग की थी कि मंदाकिनी में जो कटाव हो रहा है, उसके लिए 4 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट पास किया जाए लेकिन सरकार ने उसमें अभी तक कोई काम नहीं किया है।

mostbet

हरीश रावत ने लेजर शो पर भी किया कटाक्ष
हरीश रावत ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गरुड़ चट्टी में तपस्वली में भी अभी तक कोई काम नहीं हुआ। राज्य सरकार ने सड़कों के गड्डे तक नहीं भरे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने केदारनाथ के रूप को बदल दिया है। केदारनाथ धाम में पहले श्रद्धालुओं का स्वागत भगवान की मूर्तियां करती थी लेकिन अब उसके स्थान पर नेताओं की मूर्तियां श्रद्धालुओं का स्वागत करती है। पूर्व सीएम ने केदारनाथ में चल रहे लेजर शो पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इसमें भी श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है।     तो दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत द्वारा भाजपा सरकार द्वारा केदारनाथ धाम में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर की गई आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए व्यंग किया कि या तो श्री हरीश रावत ने आँख बंद करके केदारनाथ धाम की यात्रा की अथवा वे सच बोलना नहीं चाहते और सिर्फ़ राजनीति कर रहे हैं।
भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि केदार नाथ धाम के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें शानदार काम कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वयं विकास कार्यों का अनुश्रवण कर रहे हैं। देश विदेश से आ रहे तीर्थ यात्री सारी व्यवस्थाओं को लेकर अभिभूत हैं। दूसरी ओर श्री हरीश रावत हैं कि वे आलोचना करने में ही व्यस्त हैं। इससे साफ़ है कि श्री हरीश रावत केदारनाथ धाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं।
अब बोलता हैं उत्तराखण्ड कि भगवान केदारनाथ जानते हैं कि सवा साल में क्या किया डबल इज़न ने , भगवान केदारनाथ जानते हैं कि हरीश रावत की सरकार के समय क्या काम हो पाया या नही ,भगवान केदारनाथ के धाम तक हर साल आने वाला बाबा का भक्त सच्चाई को जानता हैं क्योकि वो हर साल बाबा के धाम तक पहुचाता है। बाबा केदारनाथ की इच्छा से लिहाज़ा हम तो यही कहेगे कि हर दा को बाबा का बुलावा आया वो पैदल धाम तक पहुचे जो उनको दिखा वो उन्होंने मीडिया को बोल दिया अब आगे देखो बाबा का किन राजनेताओ को किस सरकार के मुखिया को ,मंन्त्री को पैदल यात्रा का बुलावा आता है ओर जब वो भी यात्रा करगे तो उनकी बात भी जनता तक रखेगा बोलता उत्तराखंड पर ये बात कहकर की भगवान केदारनाथ में सिर्फ भगवान को ही रहने दो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here