
पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का अस्थि कलश आज हरकी पौड़ी में विसर्जित करने से पहले गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की समाधि स्थल के पास रखा जायेगा। जहां अन्य लोग पुष्पांजलि अर्पित कर सकेंगे। कल मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी दीपक रावत आदि ने शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या से भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
वहीं हरकी पैड़ी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री अटल जी के अंतिम क्रिया कलापों के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है, इसके अलावा प्रेम नगर आश्रम से हरकी पैड़ी तक सड़क पर अटल जी की यादें बैनर पोस्टर के रूप में लगाई गई हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग अस्थियों के दर्शन कर सकें इस लिए ही अस्थि कलश यात्रा को बाजार से होकर हरकी पैड़ी तक पहुंचाया जाएगा।
आज अटल जी की अस्थि विसर्जन यात्रा मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी सहित तमाम वीवीआईपी और VIP हरिद्वार पहुचने वाले है
तो दूसरी तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं, जहां एक पार्किंग ऋषिकुल मैदान में बनाई गई है तो वहीं दूसरी पार्किंग भेल में की जाएगी। जिस समय कलश यात्रा निकलेगी उस समय सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रखी जाएगी। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर करीब 1:00 बजे तक चलेगा जिसके बाद तमाम VIP और वीवीआईपी वापस लौट आएंगे। खुद सीएम त्रिवेंद्र रावत हरिद्वार मे डटे है 
आपको बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज सुबह 10:20 पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी, जिसके बाद शांतिकुंज के लिए होगी रवाना होगी।11:15 पर शांतिकुंज में दी जाएगी श्रद्धांजलि।11:30 बजे शांतिकुंज से हरकी पौड़ी के लिए निकलेगी कलश यात्रा। 12:30 पर यात्रा पहुंचेगी हरकी पौड़ी, जहां विधिवत अस्थि विसर्जन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा संपन्न। कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित लगभग 50 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना। जताई जा रही है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा चुके है।






