

निर्देश जानकारी में आने पर शिक्षा सचिव ने गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बावजूद दफ्तर खुलवाया। सोनी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें फौरन शिक्षा निदशालाय में ज्वाइन करने की हिदायत दी गई है। उनकी जगह अल्मोड़ा किसी दूसरे अफसर को भेजा जा रहा है। अल्मोड़ा के प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को सरकार ने हटाते हुए शिक्षा निदेशालय से अटैच कर दिया। अशासकीय स्कूलों में भर्ती में गोलमाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मामला इतना गंभीर था कि शिक्षा सचिव भूपिंदर कौर औलख को 26 जनवरी के अवकाश के बावजूद दफ्तर खुलवा कर आदेश जारी करने पड़े। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सोनी को शनिवार को ही हर हालत में अल्मोड़ा से हटाने के निर्देश दिए थे।For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser