
उत्तराखंड : 11 नेपालियों ने काली नदी में लगाई छलांग, चार नेपाल पहुंचे ,
सबसे पहले आपको बता दे कि उत्तराखंड में लगातार 5 वे दिन भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। आठ अप्रैल के बाद से प्रदेश में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 35 है। ओर 7 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है
उम्मीद जताई जा रही है कि जो कोरोना पाजिटिव है उनमें से कुछ दिनों मैं ओर 2 से तीन लोगों की रिपोर्ट भी नेगटिव आ सकती है उनके अच्छे होते स्वास्थ्य को देख कर ये बात कही जा रही है
ओर ये सभी आंकड़े त्रिवेंद्र
सरकार को जहा राहत दे रहे है वही पूरे उत्तराखंड की जनता भी इन आकड़ो को देख सुन सुखद महसुस कर रही है।
वही आज धारचूला में 11 नेपाली मजदूरों ने छारछुम और न्याबस्ती से महाकाली नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने यहां से तैरकर नेपाल जाने की कोशिश की। जिसमें एसएसबी की गश्त टीम ने सात नेपालियों को पकड़ कर थाना बलुवाकोट को सौंप दिया। तो वहीं, चार नेपाली नदी पार कर नेपाल पहुंचने में सफल रहे। बता दे कि दार्चुला नेपाल प्रशासन ने उन चारों नेपालियों को क्वारंटीन कर दिया है।
इसके साथ ही आज मसूरी मे सुबह मुजफ्फरनगर और यमुनानगर से तीन लोग पहुंचे। पुलिस ने मुजफ्फरनगर से आए एक व्यक्ति और यमुनानगर से आए एक पुरुष और महिला को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, मसूरी में ही लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर एक नाई पर मुकदमा दर्ज किया गया है।





