बड़ी खबर: त्रिवेंद्र कार्यकाल की एक और बड़ी उपलब्धि, केंद्र सरकार से मिला इस महत्वपूर्ण परियोजना का तोहफा


trivendra modi

देहरादून: दून दिल्ली एक्सप्रेसवे की मंजूरी के बाद केंद्र से उत्तराखंड राज्य को एक और तोहफ़ा मिला है। अब बदरीनाथ से केदारनाथ जाने के लिए रुद्रप्रयाग आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार दोनों धामों को जोड़ने के लिए सड़क बना रही है, जिसमें 900 मीटर लंबी सुरंग की जरूरत होगी। ये उपलब्धि भी सीएम त्रिवेंद्र के कार्यकाल में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर दर्ज होगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 248.52 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को मंजूरी दे दी। 900 मीटर लंबी इस सुरंग को बनने में ढाई साल लगेंगे। इसके साथ ही अलकनंदा पर 200 मीटर लंबा एक पुल भी बनाया जाएगा। सुरंग बनने के बाद तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग में 3 से 4 घंटे तक लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। अभी केदारनाथ से बदरीनाथ और बदरीनाथ से केदारनाथ जाने के लिए सभी यात्रियों को रूद्रप्रयाग शहर के अंदर संकरी और भीड़ वाली सड़कों से होकर ही जाना पडता था।

10,000 कार प्रतिदिन (पीसीयू) की क्षमता वाली इस सुरंग में आने जाने के लिए अलग अलग रास्ते होंगे। परियोजना के लिए न तो पर्यावरण विभाग की अनुमति चाहिए और ना ही भूमि अधिग्रहण की क्योंकि अधिकतर भूमि वन विभाग की है। उत्तराखंड सरकार इसके लिए अपनी सहमति पहले ही दे चुकी है।

जून 2013 में केदारनाथ में आई भीषण बाढ़ के बाद सरकार चारधाम यात्रा के सभी मार्ग सुदृढ़ कर रही है। जहां कहीं भी ट्रैफिक जाम की शिकायत थी उन सभी स्थानों को दुरुस्त किया जा रहा है। यह परियोजना भी उस योजना का एक अंग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here