
गदरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया डिपार्टमेंट की अध्यक्ष एवं वाटर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शिल्पी अरोरा द्वारा नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर एक और सराहनीय पहल को शुरुआत की गई है।
शिल्पी अरोड़ा द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी में बताया गया कि उनके द्वारा क्षेत्र में एक वाहन की व्यवस्था की गई है जिससे क्षेत्र से भी व्यक्ति किसी कोरोना पीड़ित मरीज को प्लाज्मा डोनेट करने जाना चाहता है उनके लिए निःशुल्क डोनेट स्थान तक आने जाने की व्यवस्था की गई है जिसके लिए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी मो न0 9756031000 व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नासिर हुसैन मो0 न0 8958600005 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
वहीं शिल्पी अरोड़ा द्वारा क्षेत्र की जनता से अपील की गई है कि जो भी लोग कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ हुए हैं वो अपना प्लाज्मा डोनेट जरूर करें एक व्यक्ति के प्लाज्मा डोनेट करने से किन्हीं दो लोगो की जान बचाई जा सकती है।






