
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी आज फिर लिखते हैं कि
मित्रों, बहुत प्रसन्नता का विषय है कि निरंतर आप लोगों का पीएम केयर्स फंड में सहयोग प्राप्त हो रहा है। मैं प्रतिदिन पांच महानुभावों की सूची आपसे साझा कर रहा हूं । अनगिनत मित्रों ने पीएम केयर्स फंड में सहयोग देने की इच्छा जताई है। यह इस बात का परिचायक है कि पूरा देश इस महामारी से लड़ने के लिए एकजुट है और सहयोग हेतु स्वेच्छा से आगे आ रहा है। आगे इस सूची में महानुभावों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
आप सभी अपने अपने तरीके से जहां भी सहयोग कर रहे हैं मुक्त हस्त से सहयोग कीजिए। अपना ध्यान रखिए, लक्ष्मण रेखा के भीतर रहिए, सोशल डिस्टेंसिंग बनाइए और बार-बार हाथ धोइये।
धन्यवाद कुलपति स्वामी राम हिमालय विश्वविद्यालय श्री विजय धस्माना , विख्यात कलाकार श्री हेमंत पांडे, सुप्रसिद्ध लोकगायिका मीना राणा जी, सोलर उद्यमी श्री गोविंद पेटवाल व रामनगर के होटल व्यवसायी श्री कमल त्रिपाठी।







