मसूरी में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी स्कूटी , दो युवक गंभीर घायल


शनिवार को मसूरी में लक्ष्मण पुरी के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिस पर सवार दो युवक घायल हो गए बताया जा रहा है कि सुबह के समय दो युवक स्कूटी से लक्ष्मण पुरी की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक जीप के आने से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी स्थानीय लोगों ने दोनों युवक को खाई से निकाला और अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मणपूरी क्षेत्र में पेयजल योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन डाली जा रही है और ठेकेदार द्वारा सड़क को किनारे से खोदा गया है परंतु पेयजल लाइन डालने के बाद सड़क को निर्माण नहीं किया गया है जिससे आए दिन क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही है स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क संकरीय है और ऐसे में सड़क किनारे पेयजल लाइनें डालने में भारी लापरवाही बरती जा रही है इस कारण आवाजाही में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सुबह बड़ा हादसा होते होते टल गया स्कूटी के खाई में गिरने से दो लोग बाल-बाल बच गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मसूरी यमुना पेयजल योजना के तहत डाली जा रही पेयजल लाइनों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर स ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये वह जिम्मेदार अधिकारियों का भी जवाब तलब किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here