उत्तराखंड : आज से 9 जिलों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें। पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखे : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

उत्तराखंड : आज से 9 जिलों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें। पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखे : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ।


उत्तराखंड में इन सभी जिलों में आज से लॉकडाउन में छूट दी जा रही है। भारत सरकार द्वारा दुकानों को खोले जाने के संबंध में जारी गाइडलाइन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया।

mostbet

बैठक में तय किया गया कि ग्रीन जोन वाले नौ पर्वतीय जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दुकानों को खोला जाएगा। यहां  दुकानें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी।  शराब, नाई आदि जिन दुकानों को प्रतिबंधित रखा गया है, उन दुकानों को बंद रखा जाएगा।

चार  जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में वर्तमान की स्थिति बरकरार रहेगी। इन जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पहले की तरह सुबह सात से दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगी। इन चार जिलों में यदि किन्हीं क्षेत्रों में शिथिलता दी जानी है तो उसके संबंध मे संबंधित जिलाधिकारी निर्णय लेंगे। इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट यातायात पर पहले की तरह ही रोक रहेगी।
सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में
मुख्यमंत्री ने निजी निर्माण कार्यों की अनुमति दिये जाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित कर ले कि सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में बनाए रखा जाए। लोग बिना काम के बाहर न निकलें।

घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री ने छूट के दायरे में आने वाले नौ जिलों के लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से निकले, अनावश्यक बाहर न जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें।

बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेश बगोली, राधिका झा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here