
उत्तराखंड में कोरोनावायरस अपडेट
उत्तराखंड में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या हुई 46
राज्य में आज 109 के सैंपल आए नेगेटिव
देहरादून में पॉजिटिव मरीज 24, पौड़ी में 1, यू एस नगर में 4, नैनीताल में 9, हरिद्वार में 7, अल्मोड़ा में 1
18 मरीजों को किया जा चुका है हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
होम क्वॉरेंटाइन किये गए 63902
संस्थागत क्वॉरेंटाइन 2002
प्रदेश में अब तक कुल 3677 सैंपल जांच के लिए भेजे गए
प्रदेश में अब तक कुल 3228 सैंपल आये नेगेटिव
469 सैंपल की रिपोर्ट है वेटिंग
प्रदेश में कुल 567 लोगों को अस्पताल में किया गया है आईशोलेट ।
देहरादून में आज
कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद पुलिस ने आजाद कॉलोनी को सील किया है।
वही
संपर्क में आए 21 लोगों को भी क्वारंटीन करने की तैयारी की जा रही है।
बता दे कि दोनों जमाती पश्चिम बंगाल के हैं
और देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी में ठहरे थे।
राजधानी में कोरोना के चलते अब तक चार इलाकों को सील किया जा चुका है।
अब तक उत्तराखंड मैं कोरोना पाजिटिव की सख्या 46 तक पहुच गई है।
तो वही
दो और कोरोना संक्रमित जमाती ठीक हो गए हैं। जिनमे एक कानपुर और एक देहरादून का है। इनकी देर रात हल्द्वानी से रिपोर्ट आई। आज दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है
अब राज्य में सही हो चुके मरीजों की संख्या 18 हो चुकी है।
ये है संक्रमितों की स्थिति
जिला – संक्रमित
देहरादून – 24
नैनीताल – 09
हरिद्वार – 07
ऊधमिसंह नगर – 04
अल्मोड़ा – 01
पौड़ी – 01
तीन जिले हो चुके रेड जोन घोषित
प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है।
प्रदेश में अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में से 80 फीसदी मामले देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में सामने आए हैं।
इसलिए तीनों जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है।
वहीं, ऊधमिसंह नगर, अल्मोड़ा और पौड़ी को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है।
अन्य सात जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।




