
उत्तराखंड : हाईवे पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत , उधर केदारनाथ आए यात्री को पड़ा दिल का दौरा मौत दुःखद
बता दे कि जानकारी अनुसार बुधवार देर रात रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सेमी नामक जगह के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ओर सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है दुःखद वहीं केदारनाथ यात्रा में आए एक यात्री की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई दुःखद मिली ख़बर के अनुसार बुधवार रात एक डंपर संख्या यूके13 सीए 1141 खाई मे गिर गया था फिर कल देर रात लगभग 2:30 बजे तक पुलिस द्वारा ड्राइवर का रेस्क्यू किया गया, लेकिन तब कुछ पता नहीं चला। फिर आज सुबह तड़के गुप्तकाशी व ऊखीमठ पुलिस ने सेना के साथ खोजबीन करते हुए ड्राइवर चंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह भंडारी निवासी ग्राम सेमी तल्ली गुप्तकाशी उम्र लगभग 48 साल का शव नदी से बरामद कर लिया है जिसका पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम करवाया गया दुःखद
आपको बता दे कि वहीं बुधवार को केदारनाथ की यात्रा पर आए यात्री कुलदीप सिंह जिसकी उम्र लगभग 38 साल पुत्र भागमल सैनी निवासी चंदसीना मुजफ्फरनगर खतौली उत्तर प्रदेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया दुःखद
बता दे कि जहा पहाड़ो मैं बढ़ते सड़क हादसों मैं लगातार लोगो की जान जा रही है । वही दूसरी तरफ दिल के दौरे से होने वाले लोगो की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है इसलिए
जागरूक रहे सावधान रहे। आपकी सुरक्षा आपके हाथ है।




