
तो आखिरकार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हा होते ही भाजपा संगठन ने अनुशासन की तगड़ी चोट खानपुर के पार्टी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पर कर ही दी ओर खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
आपको बता दे कि इससे पहले भाजपा विद्यायक को प्रणव सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया था और स्थायी निलंबन की कार्रवाई को आगे बढ़ा दिया था पर आज ख़बर आई है कि उन्हे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है

वही इस मामले में सख्त नाराजगी जताकर राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने चैंपियन पर कड़ी कार्रवाई के पहले ही संकेत दे दिए थे। :
बिग ब्रेकिंग देहरादून
विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भाजपा ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए किए गए निष्कासित
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने निष्कासन का पत्र ट्वीट के जरिए किया साझा
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने भाजपा हाईकमान से की थी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के निष्कासन की मांग
कथित वीडियो में उत्तराखंड राज्य को लेकर अभद्र टिप्पणी करते नजर आए थे चैंपियन।








