पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की भेंट उत्तराखंड के पृथक दूरदर्शन चैनल को शीघ्र प्रारंभ करने का किया अनुरोध ।

आपको बता दे कि उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी से भेंट करके काफी समय से लंबित उत्तराखंड के पृथक दूरदर्शन चैनल को शीघ्र प्रारंभ करने का अनुरोध किया है।

mostbet

अनिल बलूनी ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध में प्रयास किया था। पृथक चैनल होने से राज्य की संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज को संरक्षण तो मिलेगा ही स्थानीय लोक कलाकारों को भी मंच मिलेगा और लोक संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में यह मील का पत्थर होगा ।

वही पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने कहा कि हिमालयी संस्कृति बहुत ही समृद्ध, सुसंस्कृत और आध्यात्मिक है। जिसके संरक्षण हेतु पृथक चैनल का होना आवश्यक है ताकि इस समृद्ध संस्कृति से शेष देश और दुनिया के लोग परिचित हो सकेंगे । वही उनको माननीय मंत्री ने विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही प्रदेश का अपना दूरदर्शन चैनल कार्य करना प्रारंभ कर देगा और एक सप्ताह के भीतर इसकी कार्ययोजना तैयार कर दी जाएगी।
जिसके बाद सांसद बलूनी ने मंत्री जी का आभार जताते हुए अपेक्षा की कि शीघ्र उपरोक्त अनुरोध क्या अनुसार राज्य का प्रथम चैनल सेवा देना प्रारंभ कर देगा।
बहराल बोलता उत्तराखंड की तरफ से पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी का बहुत बहुत धन्यवाद जिस तरह से वे राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम कर रहे है ।उसका लाभ जल्द ही पूरे उत्तराखंड को मिलता दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here