
मुकेश अंबानी ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, चंदन और केसर के लिए दान किए 2 करोड़ रुपए
असज यानी शनिवार को विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति श्री मुकेश अंबानी जी बदरीनाथ धाम पहुंचे। ओर इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, धर्माधिकारी और भुवन चंद्र उनियाल ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया। जानकारी है कि फिर उन्होंने भगवान बद्रीनाथ जी के दर्शन करने के बाद आधे घंटे तक भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में गीता पाठ और पूजा में भी भाग लिया। ओर उन्होंने देश के कल्याण की कामना की।

आपको बता दे कि श्री मुकेश अंबानी जी ने बीकेटीसी को चंदन और केसर की खरीद के लिए दो करोड़ रुपए भी दिए। वहीं उन्होंने बीकेटीसी को भरोसा दिलाया कि तमिलनाडृ में धीरू भाई अंबानी के नाम से जमीन खरीदी जाएगी।
ओर उन्होंने कहा कि इस जमीन पर चंदन की खेती होगी। जिससे बदरीनाथ धाम में चंदन की समस्या दूर हो जाएगी। इस दौरान उनके साथ रिलायंस के सीनियर प्रबन्धक गिरीश बासी भी मौजूद रहे। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब वे यहां पहुंचे हैं।
मुकेश अंबानी जी की भगवान बदरी विशाल में अगाध आस्था है। वे हर साल यहां आकर पूजा में इस्तेमाल होने वाले चंदन के लिए पैसे दान करते हैं।
आपको बता दे कि इससे पहले 24 मई 2018 को भी बेटे आकाश अंबानी और बहु श्लोका के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन कर दो करोड़ 17 लाख की धनराशि भेंट की थी। बहराल सबसे बड़ी राहत की बात तो ये है कि मुकेश अम्बानी जी ने विस्वास दिलाया है कि वे तमिलनाडु मै जमीन खरीदेगे। ओर वहां चंदन की खेती होगी जिससे आने वाले समय में भगवान बद्रीनाथ जी के लिए होने वाली चंदन की समस्या खत्म हो जाएगी।





