
बड़ी ख़बर उत्तराखंड से बदरीनाथ से यात्रियों को ला रही बस के हुए ब्रेक फेल,फिर पहाड़ी से टकराई; 11 घायल
आपको बता दे कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बैनाकुली के पास यात्रियों से भरी एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। ओर जिसके बाद वो बस पहाड़ी से जा टकराई। आपको बता दे कि इस हादसे में 11 यात्री घायल हो गए

पूरी जानकारी ये है की भगवान बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पहाड़ी से टकरा गई थी और इस हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। जानकारी अनुसार ये सभी यात्री आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। ओर ख़बर लिखे जाने तक बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ।

ये हादसा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैनाकुली के पास हुवा ओर यात्रियों से भरी बस के अचानक ब्रेक फेल होने के बाद बस पहाड़ी से जा टकराई। इस पूरी बस में आंध्रप्रदेश के 24 यात्री सवार थे, जो बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस हादसे में 11 यात्री घायल हो गए।

वहीं, सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से तीन गंभीर घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। बहराल सभी यात्रियों ने भगवान बद्रीनाथ जी को धन्यवाद बोला वरना इस बड़े हादसे मै किसी की जान भी जा सकती थी।




