
मंगलवार रात देहरादून मे अंधाधुंध फायरिंग कर 23 साल की महिला की हत्या , एक नही तीन गोलियां लगी महिला को।
आपको बता दे कि देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ पर मंगलवार रात कुछ कार सवार युवकों ने लगातार अंधाधुंध फायरिंग कर रेस्टोरेंट संचालिका की हत्या कर दी। वही तीन गोलियां लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई दुःखद
ख़बर है कि जिस महिला की हत्या की गई है वह महिला पहले पति को तलाक देकर अभी मुजफ्फरनगर के एक दवा कारोबारी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। ओर कारोबारी लगभग 15 दिन पहले ही उसे यहां लेकर आया था। वही अभी पुलिस हत्या को अवैध रिश्तों से जोड़कर चल रही है। पुलिस देर रात तक कार सवार हत्यारोपियों की घेराबंदी में जुटी थी। पुलिस की जानकारी अनुसार कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात मंगलवार रात लगभग नौ बजकर 15 मिनट की है। जानकारी मिली है कि मौत का शिकार महिला की पहचान समरजहां उर्फ रिहाना उम्र महज 23 साल निवासी मुजफ्फरनगर के रुप में हुई है।
जानकारी मे ये बात अभी सामने आई है कि समरजहां को मुजफ्फरनगर निवासी दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता पंद्रह दिन पहले ही देहरादून लाया था। तो वही गुप्ता का बेटा कार्तिक सहस्त्रधारा रोड़ पर पैसेफिक गोल के पास माउंट ग्रिल के नाम से फैमिली रेस्टोरेंट चलाता है समरजहां गुप्ता के बेटे के साथ रेस्टोरेंट की देख-रेख करती थी। गुप्ता अब रेस्टोरेंट के बराबर में ही समरजहां के लिए बुटीक सेंटर खुलवा रहा था। समरजहां मंगलवार रात बुटीक की दुकान के काम को देखने के बाद स्कूटी से घर ही लौट रही थी की उनके घर की गली के बाहर पहले से ही कार सवार बदमाश उसके इंतजार में थे। फिर समरजहां को देखकर कार सवार युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। ओर स्कूटी से नीचे गिरने के बाद महिला ने जान बचाने को दौड़ भी लगाई लेकिन कार सवार युवकों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। ओर अंधाधुंध फायरिंग में तीन गोलियां लगने के कारण समरजहां लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। गोलियों की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट पर मौजूद राकेश कुमार गुप्ता के बेटे के आने के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए। फिर दवा कारोबारी का बेटा कार्तिक महिला को उठाकर मैक्स अस्पताल ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर महिला की हत्या की खबर मिलते ही एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी श्वेता चौबे के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सलेटी कार सवार बदमाशों की तलाश में जिले भर में चेकिंग शुरू कर दी गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि हत्यारोपी सलेटी रंग की कार में बताए गए है, जिस पर हरियाणा का नंबर बताया जा रहा है। ओर हत्यारो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
बहराल जब हत्यारे गिरफ्तार होंगे तब भी मालूम चल पाएगा कि महिला की हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी।





