
भगवान सिंह की रिपोर्ट।
ब्रेकिंग

दुःखद ख़बर जनपद पौडीं गढवाल से है जानकारी अनुसार मंगलवार आज दिनांक 7 मई 2019 को समय दोपहर थाना हाजा को सूचना मिली थी की बीरोंखाल क्षेत्र में एक अल्टो कार खाई में गिर गई है जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।
एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है दुःखद व दूसरा व्यक्ति घायल है जिसको अस्पताल ले जाया गया
सूचना मिलने पर थाना हाजा से एसआई श्री मनोज गैरोला हमराह कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए तब घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि बीरोंखाल में पॉलिटेक्निक रोड पर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे अल्टो कार 800 जिसका नंबर एचआर 51एच- 5900 दुर्घटनाग्रस्त है
इसमें सवार हरविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह निवासी ग्राम पनास थाना धुमाकोट पौड़ी गढ़वाल उम्र 47 वर्ष की की मृत्यु हो चुकी है व दूसरा व्यक्ति चालक धीरेंद्र सिंह पुत्र पीतांबर सिंह निवासी ग्राम रगड़ी गाड तहसील थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष को हल्की चोटे आई है। मृतक के परिवार मे इस दुखद ख़बर के बाद कोहराम मचा हुवा है।




