
उत्तराखंड की बात और शर्मनाक : क्यो हैवान बना एक पिता, क्यो सवा साल के बच्चे को पत्नी की गोद से छीनकर जमीन पर पटका पूरी ख़बर जरूर देखें
ख़बर वो जिसे सुनकर आपका दिल घबरा जाए, मन मे कही सवाल पैदा हो जाये की क्या सिर्फ खाना परोसने में देरी से गुस्साया पिता अपने सवा साल के मासूम बेटे को पत्नी की गोद से छीनकर जमीन पर पटक देता है । दुःखद इस समय वो मासूम एक निजी अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ओर अब पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
ख़बर ये है कि महेशपुरा निवासी युवक सरकारी अस्पताल में एक ठेकेदार के अधीन सफाई का काम करता है। वही 16 अप्रैल की दोपहर वह काम से घर लौटा। तो वही दूसरे के घरों में काम करने वाली पत्नी भी कुछ देर पहले ही काम से लौटी थी और घर पर छोटे बेटे को स्तनपान करा रही थी।
वही इस दौरान युवक ने पत्नी से खाना परोसने को कहा तो पत्नी ने पांच मिनट इंतजार करने की बात कही। इस पर युवक आपा खो बैठा और पत्नी से गालीगलौज करते हुए उसकी गोद से बेटे को छीनकर जमीन पर पटक दिया। उफ शर्मनाक
वही सिर पर चोट लगने से वो मासूम बेहोश हो गया। फिर पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से घायल बेटे को मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता ने बताया कि घायल बच्चे के दिमाग में अभी सूजन है।
उधर महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बताया महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। बच्चे का इलाज चल रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वही ख़बर ये भी है कि पत्नी की गोद से बच्चे को पटकने वाला युवक नशे का आदी है। ओर सरकारी अस्पताल में ठेकेदार के अधीन सफाई का काम करता है। उसका ससुर भी राजकीय चिकित्सालय में स्वच्छक के पद पर कार्यरत है। उसका बड़ा बेटा पांच और छोटा बेटा सवा साल का है।
तो वही पत्नी लोगों के घरों में सफाई कर परिवार चलाने में मदद करती है। काम पर जाने से पहले वह अपने छोटे बेटे को पड़ोस में रहने वाली बहन के पास छोड़ जाती है, जबकि बड़े बेटे को अपने साथ ले जाती है। बहराल इस दर्द भरे हादसे से सवाल यही खड़ा होता है कि उस मासूम का क्या कसूर था जिसे अब अस्पताल मे ज़िदगी ओर मोत के बीच जूझना पढ़ रहा है।



