पहाड़ मे ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौके पर मृत, 8 घायल

भगवान सिंह की रिपोर्ट

*पोखरी थाना क्षेत्र मैं ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौके पर मृत, 8 घायलों को पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू*

आज दिनांक 29/3/19 को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की एक ट्रैक्टर घंडियाल धार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस सूचना पर थानाध्यक्ष पोखर श्री अनिरुद्ध मैठानी मय फोर्स के मय स्ट्रेचर, रस्सा के घटना स्थल पर रवाना हुए।उक्त ट्रैक्टर थाना छेत्र से 25किमी• दूर घंडियाल धार में करीब 500 फुट से अधिक गहराई पर गिर हुआ था,जिसमें 11 मजदूर नेपाली मूल के सवार थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि शेष 8 को प्राइवेट वाहन के द्वारा अस्पताल सीएचसी पोखरी पहुंचाया गया।


500 फुट से अधिक गहराई पर गिरे शवो को लाना चुनौती भरा था, फिसलन भरी खाई में बिना रस्सो के उतारना संभव नहीं था।थाना पुलिस द्वारा खाई में उतरकर, चीड के पेड़ों से रस्सा बांधकर, रास्ता बनाकर ग्रामीणों को साथ लेकर कड़ी मसक्कत के बाद स्ट्रेचर से तीनों शवो को बारी-बारी से सड़क तक पहुंचाया ,पूरे ऑपरेशन में 03 घंटे से ज्यादा वक्त लगा।

*ग्रामीणों द्वारा पुलिस के प्रयासों की सराहना की गई*

*सूची मृतक*
1- इन्द्र बहादुर बोरा पुत्र मान बहादुर ग्राम लम्सुख, दल्लू जिला देलेख नेपाल उम्र 48
2- धरमवीर पुत्र प्रेम सिंह ग्राम नसवाला, पोस्ट बड़ा पुर बिजनौर उम्र56
3- गीता देवी पत्नी चन्द्र बहादुर ग्राम दुंगेसर जिलादेलेक ,अंचल भेरी नेपाल

जबकि पांच गंभीर घायल व तीन को हल्की चोट आयी है

ट्रैक्टर संख्या UP 20 S 7771

*पुलिस टीम*
1 अनिरुद्ध मैठाणी थानाध्यक्ष पोखरी
2 157 सीपी प्रीतम
3 73 सीपी राधा
3 115 सीपी राजेश पवार NPU
4 11 सीपी अजय NPU

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here