
कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनिताल उधमसिंह नगर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री भूवनचंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे । वही इसके अलावा टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अल्मोड़ा से राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं हरिद्वार से अमरीश कुमार को कांग्रेस ने टिकट दिया है। ये सब ही
25 मार्च को नामांकन करेंगे।
आपकों बता दे कि भाजपा ने नेता और टिहरी से भाजपा उम्मीदवार राज्यलक्ष्मी शाह और पौड़ी से तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को पूरे तामझाम के साथ अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा और अजय भट्ट भी 25 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
सीधा मुकाबला
टिहरी लोकसभा सीट से काँग्रेस के प्रीतम सिंह।
भाजपा की माला रानी लक्ष्मी शाह
ओर निर्दलीय संत गोपाल मणि के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय होगा।
पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा के तीरथ सिंह रावत
ओर कांग्रेस के मनीष खंडूड़ी के बीच सीधी चुनावी जंग है।
नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के हरीश रावत ओर भाजपा के अजय भट्ट के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
अल्मोड़ा से कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ओर भाजपा के अजय टम्टा के बीच सीधा मुकाबला ह
जबकी हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा के अंतरिक्ष कुमार भाजपा के रमेश पोखिरियाल ओर कांग्रेस के अमरीश कुमार के बीच मुकबाल त्रिकोणीय होगा।




