
आपको बता दे कि ख़बर पहाड़ से है जहा नौ दिन के नवजात शिशु की पहले चोरी की फिर उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया जब ये मालमा पुलिस के पास पहुँचा तो इस मामले मे पुलिस ने नवजात की मौसी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
ख़बर विस्तार से है आपको बता दे कि कोतवाली पुलिस ने नवजात को बरामद कर मामले में भादंसं की धारा 370, 363 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ओर अब सभी आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहो पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को नेपाल मूल के नरेश बहादुर पुत्र जीत बहादुर हाल निवासी बंदरतोली मतलब जखोली ने मयाली पुलिस चौकी में अपने नौ दिन के नवजात शिशु के चोरी होने की तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया था। वही मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आज देर शाम ही ऋषिकेश भद्रकाली चौकी के पास नवजात की मौसी बबीता देवी पत्नी प्रेम कुमार निवासी सूद का मान, ढली, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दे कि इनमें से जगदीश चंद्र उर्फ विक्की पुत्र रिखी राम और उसकी पत्नी शिल्पा देवी, निवासी बिल्डिंग न्यू टू-टू पावर हाउस, थाना बालोगंज, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, बीना देवी पत्नी अहकाम सैयद और उसका पुत्र मनमीत सिंह राणा निवासी 62 फुटा रोड मंसूर कालोनी, सब्जी मंडी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), ज्ञान चंद्र उर्फ सोन पुत्र बालकराम निवासी ग्राम नबाही (हिमाचल प्रदेश), कर्ण सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ग्राम मतेह, चमियाडी, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) और हंसराज कुमार पुत्र उर्फ मीटू मानचंद्र निवासी ग्राम व पो. मही जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं। वही आरोपियों के कब्जे से वाहन और 45 हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जहांगीर अली, महिला उप निरीक्षक ज्योति पंवार, आरक्षी कुलदीप सिंह, आरक्षी विनोद कुमार, महिला आरक्षी पूनम शामिल थे।
सबसे बड़ी बात ये है कि अब पहाड़ के अंदर भी मासूमो का सौदा होने लगा है जो दुःखद है। ये शर्मनाक हरकत खुद की मौसी ने ही कर डाली जिसने प्यार के इस रिश्ते को कलंकित कर दिया है।





