
आपको बता दे कि ख़बर चंपावत से है जहां एक नाबालिग से दुराचार के आरोपी युवक को लोगों ने दबोच कर थाने पहुंचाया। वही जानकारी अनुसार मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया दिया है। ख़बर विस्तार से जानकारी अनुसार शनिवार रात को उस क्षेत्र के कुछ लोग एक युवक को लेकर थाने पहुंचे। ओर इन लोगों में शामिल एक व्यक्ति का आरोप था कि उस युवक ने उनकी दस साल की पुत्री को बहला फुसलाकर चूनाभट्टा रोड स्थित जंगल की ओर ले गया।ओर फिर मौका पाकर उसने उनकी पुत्री के साथ दुराचार किया। वही लोगों की सूचना पर पीड़ित पिता और अन्य लोग आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। ख़बर है कि थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि आरोपी युवक रवि कश्यप मूलरूप से पीलीभीत के ग्राम पुलखमड़िया थाना शाही का रहने वाला है।
ओर वह यहां बनबसा मीना बाजार में किराए के मकान पर रहता है। पुलिस ने आरोपी युवक पर धारा 363/366/376 आईपीसी के अलावा 5/6 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश एसआई सुमन पंत को सौंपी गई। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बहराल महिला अपराध के बढ़ते अपराधों ने उत्तराखंड पुलिस को सकते मे डाला हुवा है।




