

वही उत्तराखंड की 5 लोस सीटों पर भी 11 अप्रैल को होगा मतदान,आचार संहिता लागू हो गई है लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा। आपको बता दें कि पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में पहले चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है वही 23 मई को देशभर के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।आगमी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तराखंड राज्य की पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी सीट पर 77 लाख 17 हजार 126 मतदाता वोट डालने अपने घरों से 11 अप्रैल को बाहर निकलेंगे ।
इसमें लगभह 88 हजार से अधिक सर्विस मतदाता है। उत्तराखंड में 11,235 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
वही साल 2014 में हुए आमचुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा ने जीत दर्ज की थी, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को यहां से हराया था
पौड़ी गढ़वाल सीट पर भाजपा के भुवनचंद्र खंडूरी ने कांग्रेस के हरक सिंह रावत को हराया था जो आज त्रिवेन्द्र सरकार मे कैबिनेट मंत्री है।
वही , हरिद्वार सीट पर भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस की रेणुका रावत जो पूर्व सीएम हरीश रावत की पत्नी थी उनको कि चुनाव हराया था।
वही नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस के केसी सिंह बाबा को यहां से चुनाव हराया था।
जबकि टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को हराकर जीत दर्ज की थी आज साकेत बहुगुणा भाजपा मे है
महत्वपूर्ण बात ये है कि पौड़ी लोकसभा और टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा के खिलाफ साल 2014 मे चुनाव लड़ने वाले नेता आज भाजपा म शामिल है।
बहराल उत्तराखंड में चुनाव क्व लिए मतदान के लिए महज आज से 30 दिन शेष है ऐसे मे दोनों ही राजनीतिक दल जल्द ही अपने उम्मीदवार के नामो का एलान जल्द करेगे। ओर टिकट अब उसी को मिलेगा जो जिताऊ चेहरा होगा।





