
उत्तराखंड: पहाड़ मे शराब पीने से दो ग्रामीणों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती, आबकारी महकमे में फिर मचा हड़कम्प ।
आपको बता दे कि ख़बर ये आई है कि उत्तराखंड के टिहरी जिले के एक गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। वही दो लोगो का देहरादून के अस्पतालों इलाज़ जारी है ।ख़बर ये आ रही है कि इन लोगों ने कच्ची जहरीली शराब पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। वही दून अस्पताल में जिस व्यक्ति की मौत हुई, चिकित्सक उसे क्रॉनिक अल्कोहलिक मतलब शराब पीने का आदी बता रहे हैं।तो वही अब तेज़ी से पुलिस और आबकारी विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। तो डीजी क्राइम अशोक कुमार ने एसएसपी टिहरी से जल्द रिपोर्ट तलब की है। देवभूमि उत्तराखंड इर धर्मनगरी हरिद्वार जिले में जहरीली शराब से 40 से अधिक लोगों की मौत का मामला अभी शांत भी नही हुवा कि बुधवार को टिहरी में शराब से दो लोगों की मौत की खबर से पुलिस और आबकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया की जानकारी अनुसार बुधवार सुबह सोना सिंह निवासी मरोड़ा गांव टिहरी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ओर उनके साथ आए लोगों ने चिकित्सकों को बताया था कि सोना सिंह ने शराब पी थी, जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ गई
फिर देर शाम खबर ये भी आई कि मरोड़ा गांव के ही एक व्यक्ति जय सिंह को भी दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हरि सिंह नाम के व्यक्ति का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इसके साथ ही मरोड़ा गांव के ही एक व्यक्ति की वहीं पर मौत हुई है।
हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन लोगों की मौत मिलावटी या जहरीली शराब पीने से हुई है। मगर, जिस तरह का सुबह से लेकर शाम का घटनाक्रम रहा उससे इस बात की प्रबल आशंका है कि शराब मिलावटी रही होगी।
इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर खुद डीजी क्राइम अशोक कुमार ने एसएसपी टिहरी से भी रिपोर्ट तबल की है। इसके साथ ही आबकारी आयुक्त दिपेंद्र चौधरी ने बताया कि आबकारी टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी ।बहराल पूरी बात तो जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। की इन मौत के लिए कोंन हैं ज़िमेदार ।




