

ओमप्रकाश ढौंडियाल सीडी एयरफोर्स में थे। 2012 में उनका निधन हो गया था। 2018 में शहीद का विवाह हुआ था। उनकी पत्नी नितिका कश्मीरी पंडित हैं। आपको बता दे कि तीन बहनों की इकलौते भाई थे मेजर शहीद मेजर । तीनों बहन उनके बड़ी हैं। घर में उनकी पत्नी, दादी और मां को मेजर डीएस ढौंडियाल की शहादत के बारे में नहीं बताया गया था। लेकिन बाद में सेना के अफसरों ने पत्नी को शहादत की खबर दे दी। उनके घर के बहार जनता जुटने लग गई है।
वही शहीद मेजर के बचपन के दोस्त मयंक खंडूरी ने बताया कि एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह अपनी शादी से बेहद खुश थे। दो माह पहले ही शहीद ढौंडियाल छुट्टी पर घर आए थे। वे बेहद मिलनसार थे। रविवार रात से जारी इस मुठभेड़ में मेजर समेत 4 जवान शहीद हो गए जबकि 1 जवान घायल है। पूरे इलाके को घेरकर सेना द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। 2 आतंकी मार गिराए गए है
आपको बता दे कि चित्रेश की सात मार्च को शादी होनी थी, जिसके लिए उन्होंने पिता से 28 फरवरी को छुट्टी आने का वादा किया था। परिवार और रिश्तेदार के लोग अपनी अपनी पसंद के कपड़े और चीजें खरीदने में व्यस्त थे, मगर चित्रेश शादी में मां को अपनी पसंद की साड़ी में देखना चाहते थे।उन्होंने मां से कहा था, मां सरहद से लौटकर तुम्हारे लिए अपनी पसंद की साड़ी लेकर आऊंगा, वही साड़ी तुम मेरी शादी में पहनना। बेटे के शहीद होने की खबर के बाद मां रेखा बिष्ट अब उसके इस वादे को याद कर ही रो रही हैं। देश पर जान न्यौछावर करने वाले शहीद मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह करीब 11रू30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से हेलीकॉप्टर से गढ़ी कैंट स्थित जीटीसी हैलीपैड लाया गया। पार्थिव शरीर को मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया है। चित्रेश के बड़े भाई नीरज बिष्ट भी रविवार की शाम ब्रिटेन से दून पहुंच थे
मेजर विभूति की आज सुबह खबर आई कि वह पुलवामा आतंकी हमले में एनकाउंटर में वीरगति को प्राप्त हो गया। मेजर विभूति की तीन बहने हैं जिनमे से दो बहनों की शादी हो गयी। भाई बहनों में सबसे छोटा था शहीद मेजर। शहीद मेजर की आयु लगभग 34 वर्ष की बताई जा रही है तथा पिछले वर्ष ही अप्रैल में शादी हुई थी।डंगवाल मार्ग नैशविल्ला रोड, पर 1950 से रह रहा परिवार सभी से घुलमिलकर रहता है। शहीद मेजर विभूति के पड़ोसियों ने दुखी मन से बताया कि विभु हर तरह से सामाजिक दृष्टि से एक्टिव रहता था । शहीद मेजर के बड़े बहनोई पूजा के पति बीकानेर में सेना में हैं तथा छोटे बहनोई अमेरिका में धस्माना जी आई टी कंपनी में हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में शादी हुई थी। पत्नी दिल्ली में सर्विस करती है उनके दोस्तों घुलमिलकर खुश मिजाज विभू को याद करते हुए और आस पास के पडोसी उसे वेधडक पन की बातें याद कर बिलख पड़े उनेह यकीन नही हो रहा कि ऐसा भी हुआ होगा।
तीन बहनों की इकलौते भाई
घर के बाहर जुटी रही भीड़For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser