12 सालों से नाक में फंसी सोने की अंगूठी छींक से आई बाहर
आपको यकीन नहीं होगा पर ऐसा हुआ है, जानिए क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया। ब्रिटेन की एक 20 वर्षीय महिला को उसकी 12 साल पहले खोई अंगूठी मिल गई। लेकिन जिस तरह से गुम हुई अंगूठी उसे मिली, उसे जानकर आप चैंक जाएंगे। जी हां! कुछ दिन पहले महिला ने जैसे ही छींक मारी तो अंगूठी नाक से निकलकर उसके हाथों में आ गई। 12 साल पहले जब अंगूठी खो गई थी तो उसे लगा था कि वह चोरी हो गई है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक वर्ष 2007 में अबिगेल थॉम्पसन को उनके 8वें बर्थडे पर उनकी मां ने सोने की अंगूठी गिफ्ट की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद वह खो गई थी। थॉम्पसन और उसकी मां ने सोचा कि अंगूठी घर आए दोस्तों में से किसी ने चुरा ली है। वेस्ट यॉर्कशायर में पेशे से ब्यूटी थेरेपिस्ट अबिगेल थॉम्पसन ने कहा, श्त्रमैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि अंगूठी नाक में फंसी हुई है। मुझे कभी कुछ फंसा हुआ महसूस नहीं हुआ। कभी सांस लेने में दिक्कत नहीं हुई।