
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मछली पालन से आप ऐसे कमा सकेंगे लाखों रूपये
सरकार मछली पालन के लिए दे रही है सब्सिडी, मिलेगा रोजगार, खूब होगी आमदनी
नैनीताल। उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अगर आप स्वरोजगार की तलाश कर रहे हैं तो मछली पालन अन्य विकल्पों में सबसे बेहत्तर है। सरकार मछली पालन स्वरोजगार शुरू करने के लिये जानकारी देने के साथ ही सब्सिडी भी दे रही है। ग्रामीण इलाकों में मछली उत्पादन से जुड़ी नीली क्रांति को बढ़ावा देने के लिए समेकित खेती योजना में मत्स्य पालन को भी शामिल कर लिया गया है। अब तक कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग को ही इस योजना से जोड़ा गया था। समेकित खेती के लिए बनाए जा रहे टैंकों में मछली पालन भी किया जा सकेगा।





