सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKSSSC ने 416 पदों पर निकाली बंपर भर्ती  

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UKSSSC ने 416 पदों पर निकाली बंपर भर्ती


देहरादून: उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है. इस तरह राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरी में आने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है. प्रदेश में 416 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विज्ञप्ति जारी की है. युवाओं को इन पदों पर आवेदन करने के लिए 15 मई तक का समय दिया गया है.

mostbet

UKSSSC राज्य में समूह ग की भर्ती करने जा रहा है. आयोग ने भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी कर दी है. विज्ञप्ति के अनुसार युवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 अप्रैल रखी है. यानी युवा 15 अप्रैल से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2025 रखी गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 18 मई से 20 मई के बीच तय की गई है.
आयोग ने भारती के लिए लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 तय की है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. जिन खाली पदों के लिए आयोग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here