
उत्तराखण्ड में शिक्षा की स्थिति क्या है ये सभी जानते हैं पहाड़ो पर शिक्षा के हाल बुरे हैं ही लेकिन मैदानी इलाकों के हाल भी ज्यादा ठीक नहीं हैं…. गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों के अलावा देहरादून हरिद्वार में 1365 प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जहां छात्र संख्या दस से कम है। आपको बता दें इस मामले में सबसे खराब स्थिति पौड़ी जिले की है। पौड़ी जिले के 540 सरकार प्राथमिक विद्यालय संकट में हैं तो वहीं टिहरी में भी 304 ऐसे विद्यालय हैं जहां छात्र संख्या दस से कम है…. और चमोली जिले के भी यही हाल है।

दस से कम छात्र संख्या वाले स्कूल
चमोली 205
रूद्रप्रयाग 75
पौड़ी 540
टिहरी 304
उत्तरकाशी 117
देहरादून 122
हरिद्वार 02
वहीं अगर स्थानीय लोगों की माने तो उनका कहना है कि स्कूलों की इस स्थिति के जिम्मेदार सरकार और विभाग दोनों ही हैं। सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता पर हर बार सवाल उठते रहते हैं। स्कूलों की इस स्थिति के चलते पहाड़ों से पलायन हो रहा है या फिर पलायन के चलते स्कूलों की ये स्थित हो रही है दोनों ही बातें लगभग एक सी हैं। लेकिन जो भी हो सरकारी स्कूलों पर अगर ध्यान नहीं दिया गया या फिर सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो हो सकता है आने वाले समय में इनके हाल और भी ज्यादा बेहाल हो जाएं।




