
है भगवान ये क्या हो रहा है देवताओं की भूमि देवभूमि मे महा पाप ओर अपराध लगातर बढ़ रहे है आपको बता दे कि एकबार फिर से यह वो रिश्ते शर्मसार हुए हैं। एक पिता ने ही शराब के नशे में अपनी दस साल की बेटी से दुष्कर्म कर दिया। ख़बर है कि स्कूल में गुमसुम रहने पर प्रधानाचार्य ने जब बच्ची से पूछा तो उसने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनार्इ। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा ओर पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, ख़बर लिखे जाने तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के एक गांव की बच्ची कक्षा चार में पढ़ती है। वह कई दिन से गुमसुम थी। स्कूल की प्रधानाचार्य को बच्ची का व्यवहार कुछ अजीब लगा। उसने प्यार से बच्ची के मन की बात जानने की कोशिश की। जिस पर बच्ची ने घर में हुई ज्यादती की पूरी कहानी बताई। बच्ची के मुंह से पिता की करतूत सुनकर स्कूल स्टाफ के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने भी बच्ची से पूछताछ की। तब भी बच्ची ने वही आपबीती बताई। जिस पर पुलिस ने बच्ची के पिता संजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि बच्ची का पिता अक्सर शराब पीकर रात में घर लौटता था। शराब के नशे में धुत्त होने पर ही उसने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला।
ख़बर है कि फेरूपुर चौकी के उपनिरीक्षक प्रकाश राणा ने बताया कि बच्ची के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गांव में भेजी गई थी, वह घर से फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बहराल इस दुःखद घटना ने जहा खून के रिश्ते को शर्मसार कर दिया वही नाबलिग लड़की, छात्रा , ओर महिलाओं के साथ हो रहे बढ़ते अपराध ने राज्य की पुलिस के आगे चुनोती भी खड़ी कर दी है कि ये बढ़ते महिला अपराध को वो किस तरह से कम कर पाती है। ओर सरकार के लिए भी परेशानी बढ़ा सकती है ये महिला अपराध।




