
उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में मतदान 14 फरवरी को खत्म हो चुके हैं
पर अभी पोस्टल बैलेट डाले जा रहे हैं। बता दे कि जिन पुलिसकर्मियों की चुनाव ड्यूटी लगी थी उन्हें इस तरह से वोटिंग की सुविधा दी गई है। ओर इन वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए लालकुुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने पहले तो ऑडियो क्लिप जारी किया और फिर अपने पक्ष में ,कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील के लिए कोतवाली भी खूब घूमे इसके अलावा राजनीति के माहिर खिलाड़ी हरदा ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का दांव भी चला है।
बता दे कि बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरीश रावत ने ऑडियों जारी कर पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की समस्या के समाधान का वादा किया है। जिसके बाद उन्होने लालकुआं कोतवाली में जाकर पुलिस कर्मियों से पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं कोतवाली में पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर वोट मांगे। साथ ही पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की अपील की।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वोट प्रचार करना और वोट मांगने गलत बात नही है लेकिन जिस तरह से कोतवाली के अंदर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की गई वह आचार सहिता के उलंघन में आता है लिहाजा राज्य निर्वाचन आयोग को स्वयं सज्ञान लेना चाहिए





