सचिन पायलट ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- सीज हो गया है डबल इंजन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सल्ट विधानसभा के स्याल्दे में हुई जनसभा में कहा डबल इंजन अब सीज हो चुका है। केंद्र में पिछले 8 साल से मोदी और प्रदेश में 5 साल से भाजपा की सरकार है। इन सालों में क्या हुआ। इन सालों में सिर्फ एक चीज हुआ। वह हुआ मुख्यमंत्री बदलने का काम। तीन मुख्यमंत्री बदले गए। विकास के नाम पर जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश के लोग विकास की मुख्यधारा से लगातार कटते रहे।

सचिन पायलट ने कहा आज हालात देख लीजिए। किसान सड़कों में है बेरोजगार आंदोलन कर रहे हैं। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। आंदोलन करने वालों को जेल में डाला जा रहा है। किसानों की बर्बरता पूर्ण हत्याएं हो रही हैं। डबल इंजन की सरकार की सारी नीतियां फेल हो चुकी है। आज पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। सब जगह बदलाव की हवा है। लोग बदलाव चाह रहे हैं और इस बार बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि सल्ट के कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह रावत जो अपने को बार-बार नौसिखिया कह कह रहे हैं। वह बहुत ही अनुभवी हैं। अगर प्रदेश में भाजपा कांग्रेस सरकार बनी तो वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

mostbet

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं। उनको इन 5 सालों में पूरे किए जाएंगे। चार धाम चार काम के वादा पूरा किया जाएगा। प्राथमिकता से बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही सिलेंडर के दाम भी 500 कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विकास कर सकती है। बाकी डबल इंजन की सरकार जुमले के अलावा कुछ नहीं जानती। गरीब किसान इनकी सरकार में बेहाल है। दो जून की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here