उत्तराखंड:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भरा नामांकन पत्र, मुख्यमंत्री धामी भी रहे मौजूद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा विधायक सुरेश राठौर और भाजपा विधायक आदेश चौहान मौजूद रहे।

पिछली बार से भी अधिक सीटें आने वाली हैं: मुख्यमंत्री धामी
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त हैं। हरिद्वार में हमारी पिछली बार से भी अधिक सीटें आने वाली हैं। नामांकन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हर की पैड़ी पर पूजन भी किया। आगामी विधानसभा चुनावों के तहत उत्तराखंड में 28 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here