
पहाड़ में रहने वालों के नसीब मैं दुःख के सिवा कुछ नही कभी आपदा इनकी जान लेती है , कभी इनके जानवरो की , कभी इनके अपनो की , तो कभी इनकी खुद की , दुःखों के सिवा कुछ नही मिलता पहाड़ के लोगो को
आपको बता दे कि कासखण्ड गरुड़ के ग्राम पंचायत सलखन्यारी में गुलदार घर के आँगन से एक 4 साल की गुड़िया को उठा ले गया। ग्रामीणों ने घर से लगभग 100 मीटर दूर शव को किया बरामद। पूरा गांव दुखी है तो परिवार वाले होश में ही नही है
आपको बता दे कि एसडीएम सुन्दर सिंह व कानूनगो त्रिभुबन बोरा बोरा घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे मे ले लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक त्रिभुवन बोरा ने बताया कि सलगड़ा निवासी चतुर सिंह की 4 वर्षीय पुत्री ज्योति को गुलदार घर के आँगन से उठा ले गया।
ग्रामीणों ने घर से लगभग 100 मीटर दूर शव किया बरामद। मासूम का शव देख परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में गुलदार 2 मासूम बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए है।
अब आप ही बताओ क्या करे सरकार हम क्यो रहे इस पहाड़ मे हम घास लेने जाते है तो पता नही की वापस आयेगे भी नही कारण बहुत है , मूलभुत सुविधाओं से हम पहाड़ के लोग आज भी कोसो दूर है जब हम ही लोग अकाल मौत के काल मे समा रहे है तो दूसरों को क्यो कहे कि भेजी आप लोग वापस गाँव आ जाओ ?




