
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त को।भी मालूम चल गया है कि देवभूमि मे नोजवान नशे की चपेट मे आ रहे है और वो समय दूर नही जब उत्तराखंड उड़ता पंजाब ना बन जाये इसलिए तो अब जल्द ही नशे के खिलाफ अलख जगाते नजर आएंगे। संजू दादा उनकी इच्छा है कि वे देवभूमि उत्तराखंड से अपनी इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। उनकी रुचि और नेकनीयती को देखते हुए राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार भी उत्साहित है और वह इस मशहूर फिल्मी सितारे को राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का ब्रांड एंबेसेडर बनाने की तैयारी में लग भी गई है
आप तो जानते है ही कि उत्तराखंड में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। पुलिस ओर खुफिया विभाग के आंकड़े इस बात को खुद बया करते है । विशेषकर शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास नशे के सौदागरों का जाल फैला है। ओर समय-समय पर पुलिस इसके खिलाफ अभियान भी चलाती रहती है। पर इसके बावजूद भी नशे का व्यापार यहा बदस्तूर जारी है।
आपको बता दे कि इस धंधे में लिप्त असली गुनहगार अब तक न तो पकड़े गए और न ही उनके करीब तक पुलिस के हाथ पहुंच पाए हैं। आपको जानकारी है कि अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश में विभिन्न राज्यों के आला अधिकारियों की बैठक में भी उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे नशे की प्रवृति पर चिंता जताई जताते हुए इसकी रोकथाम की जरूरत भी बताई गई। तब सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने कहा था कि हम सबको मिलकर नशे के खिलाफ जंग लड़नी होगी और सबके सहयोग की जरूरत है अब जब मुना भाई खुद राज्य मे नशे के खिलाफ जंग लड़ना चाह रहे है तो राज्य सरकार भी सिने स्टार संजय दत्त के खुद-ब-खुद आगे आने से राज्य सरकार भी उत्साहित है।
अब इसे उत्तराखंड की खूबसूरती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे सिने जगत के राज्य के सरोकारों से जुड़ने में रुचि लेने के तौर पर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने नशे के खिलाफ खड़ा होकर उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसेडर बनने में रूचि दिखाई है। संजय दत्त युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। वह स्वयं ड्रग्स की समस्या से जूझ चुके हैं।
बहराल ऐसे में इस सामाजिक बुराई के बारे में युवाओं को जागरूक करने को उनका संदेश युवाओं में गहरा असर डाल सकता है। यही कारण भी है कि प्रदेश सरकार भी उनको ब्रांड एंबेसेडर बनाने को तैयार है। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुंबई में इन्वेस्टर्स समिट के लिए रोड शो के दौरान संजय दत्त से उनकी फोन पर बात हुई थी। संजय दत्त ने कहा कि वह ड्रग्स के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं और वह इसके लिए ब्रांड एंबेसेडर बनने को तैयार है। बहराल त्रिवेन्द्र सरकार भले ही राज्य मे अभी शराब को बंद ना करा पाए पर राज्य के अंदर पनप रहे और नशों को समाप्त करने का सकल्प ले चुकी है जिसमे सरकार को सबका साथ भी मिल रहा है ।





