पिथौरागढ़ जिले में सड़क हादसा :कार खाई में गिरी , 2 लोगो की दर्दनाक मौत

आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

पिथौरागढ़-

mostbet

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच यहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला से दुखद खबर सामने आई है। धारचूला के राथीं में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

 धारचूला से जुम्मा जा रही एक आल्टो कार खाई में जा गिरी कार में दो लोग सवार थे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी कार सवार दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल लाया गया अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस के मुताबिक रांंथी के पास यह हादसा हुआ जिसमें चालक जितेंद्र धामी (26) समेत कार सवार नरेंद्र सिंह (25) की मौत हो गई है दोनों कार सवार
जुम्मा गांव के रहने वाले थे कार धारचूला से जुम्मा जा रही थी 

घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here