मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर में ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कैंप कर रहे हैं ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री इतनी शिद्दत से आपदा प्रभावित लोगों का दुख दर्द बांटने में जुड़ा हुआ है आपको बता दें मुख्यमंत्री को दिल्ली दौरे पर जाना था लेकिन मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे पर नेताओं से मिलने से अच्छा आम जनता का दुख दर्द बांटने का फैसला किया और मंगलवार से लगातार मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है

 

mostbet

मुख्यमंत्री इससे पहले मंगलवार को कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं उसके बाद हल्द्वानी और उधम सिंह नगर के तमाम इलाकों में मुख्यमंत्री द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसके बाद मुख्यमंत्री खटीमा भी पहुंचे वही अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर में ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

लोगों से मिलने का मुख्यमंत्री का एक आम आदमी की तरह ही अंदाज था ट्रैक सूट पहनकर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर में बैठकर लोगों के बीच पहुंचे साथ में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा भी मौजूद थे इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की परेशानियों को सुना भी और अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के निर्देश भी दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here