पिथौरागढ़: ये मैक्स वाहन मलबे में दफन हो गया,भगवान ने बचाया इस वाहन में बैठी सवारियो को

 सीमांत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन जारी है। देर रात फगुवा के पास पहाड़ी दरकने से एक मैक्स वाहन मलबे में दफन हो गया।

कुछ ही देर पहले वाहन से सवारियां उतरी थी। देव योग से जनहानि टल गई।

mostbet

वल्थी निवासी हरीश सिंह मेहता मदकोट से धारचूला टैक्सी का संचालन करते हैं।

देर रात वे धारचूला से सवारियां लेकर लौटे। सवारियां उतारने के बाद उन्होंने अपना वाहन फगुवा में सड़क के किनारे खड़ा किया।

अचानक पहाड़ी दरक गई। मलबा और पेड़ मैक्स के ऊपर आ गिरे।

पूरा वाहन मलबे में दब गया।

वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ।

जिस वक्त घटना हुई मौके पर कोई नहीं था, जिसके चलते जनहानि टल गई। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

बीते रोज ढुनामानी में तुमड़ियागाड़ के उफान पर आ जाने से पैदल पुल बह गया।

पुल बह जाने से ग्रामीणों का मदकोट बाजार से संपर्क भंग हो गया है। छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जौलढूंगा सड़क बदहाल बनी हुई है। वाहन कीचड़ में धंस रहे हैं। यात्रियों को वाहन में धक्का लगाकर उन्हें कीचड़ से निकालना पड़ रहा है। मदकोट बाजार को जोड़ने वाली 300 मीटर कच्ची सड़क तलैया बनी हुई है। लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here