
उत्तराखंड भाजपा में चल रहे विवाद के बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है……कांग्रेस गोत्र के नेताओं के बीजेपी में जाने पर उन्होने कहा कि मुझे पहले ही इस बात का आभास था कि बीजेपी में कांग्रेस जैसा सम्मान नहीं मिलने वाला है और यही हो भी रहा है……उन्होने बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ की पार्टी से चल रही नाराजगी पर कहा कि बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है……विधायक काऊ को समझना होगा कि उन्हें बीजेपी में कांग्रेस जैसा सम्मान मिलना असंभव है….इस दौरान उन्होने स्पष्ट कहा कि उनसे किसी बीजेपी विधायक या मंत्री ने संपर्क नहीं किया….लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से जरूर बीजेपी के एक नेता ने संपर्क किया है……उन्होने कहा कि वह अभी नाम बताने की स्थिति में नहीं है समय आने पर जरूर इसका खुलासा करेंगे





